गुरुवार, 25 जुलाई 2019

नई दिल्ली/बीकानेर। राजस्थान के पर्यटन स्थलों पर भ्रमण व व्यवसाय करने वालेां के साथ स्थानीय लोगों को अगले माह से नई उड़ान की सौगात मिलने जा रही है। जिसका आगाज 10 अगस्त से शुरु हेा रही है। यह विमान सेवा जूम एयर शुरु करने जा रहा है। जिसका यह तीसरा रुट होगा। इसमें जूम एयर जेडओ -111-112 दिल्ली-आगरा-जैसलमेर, बीकानेर-जैसलमेर-आगरा- दिल्ली रुट पर 50 सीटों वाले विमान की सेवा शुरु हेागी।

एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के निदेशक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि यह रीजनल कनेक्टिविटी योजना के तह्त जूम एयर कंपनी 10 अगस्त से इस सेवा को शुरु कर रही है। इस सेवा से बीकानेर, जैसलमेर, बीकानेर शहरों से आगरा की कनेक्टिविटी हो जाने से इन स्थानों पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जूम एयर ने एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया से खेरिया एयरपोर्ट के लिए सुबह और शाम के लिए दो टाइम स्लाॅट मांगे गए है। जोकि 15 जून से बंद चल रही एयर इंडिया की वाराणसी – आगरा -खजुराहो फ्लाइट एक अगस्त से शुरु हेाने वाली है। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तीसरे चरण में तय रुप में जूम एयर 10 अगस्त से 23 मार्च 2020 तक इस उउ़ान को चलाएगा। सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शनिवार और रविवार को यह फ्लाइट आएगी। एक घंटे की उड़ान के लिए रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम में 2500 रुपये तक किराया तय होगा, लेकिन अभी इस रुट के लिए किराया तय नही किया गया है। कंपनी की वेबसाइट पर अभी इस रुट पर बुकिंग शुरु नही हो पाई है।
जूम एयर की और से रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तह्त शुरु की जाने वाली फ्लाइट का शेड्यूल कुछ इस तरह से रहेगाः-
यह फ्लाइट दिल्ली से 7ः45 बजे रवाना होकर 8ः45बजे आगरा, आगरा से 9ः15 बजे रवानो हेाकर 10ः45 बजे जैसलमेर, जैसलमेर से 11ः15 बजे रवाना होकर बीकानेर 12ः00 बजे, बीकानेर से 12ः30 बजे रवाना होकर जैसलमेर 1ः15 बजे, जैसलमेर से 1ः45 बजे से आगरा 3ः15 बजे और आगरा से 3ः45 बजे रवाना होकर दिल्ली 4ः45 बजे पहुंचेगी।
50 सीटों वाला बंबार्डियर विमान
जूम एयर इंडिया की दिल्ली-आगरा-जैसलमेर-बीकानेर रुट पर सीआरजे -200 बंबार्डियर विमान चलाएगा। इस विमान की क्षमता 50 सीट है। इस 2वाई 2 विमान के लिए केवल 5800 फुट लंबा रनवे टेक ऑफ के लिए चाहिए। विमान के केबिन की ऊंचाई 6 फीट 2 इंच है। वंही एलायंस एयर जयपुर एटीआर -72 विमान को चला रहा है, जिसकी सीट क्षमता 72 है।
आगरा के लिए एयर इंडिया की उड़ान 3 अगस्त से
एयर इंडिया की 15 जून 2019 से डेढ़ माह के लिए बंद की गई उउ़ान सेवा 3 अगस्त 2019 से फिर शुरु हेा रही है। सप्ताह में तीन दिन सेामवार, बुधवार, शनिवार को संचालित हेाने वाली एआई -405 दिल्ली – वाराणसी-आगरा-खजुराहेा उड़ान के लिए एयर इंडिया ने अब बुकिंग भी शुरु कर दी है।
पर्यटकों के लिए अच्छी खबर
पर्यटन व्यवसायी विनोद भोजक बतातें है कि देशी विदेशी पर्यटकों के लिए यह अच्छी खबर है। इससे सेवा से पयर्टन के साथ उधोग जगत को भी इससे फायदा होगा। बीकानेर, जैसलमेर और आगरा की सीधे दिल्ली सीधी सेवा होेने से समय व धन दोनों की बचत होगी और स्थानीय पर्यटन को इससे बढ़ावा मिलेगा।
संवाददाता
बजरंगसिह राजपुरोहित भामटसर 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इमरान खान ने यूएन के मंच से दी भारत को युद्ध की धमकी संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान...