सोमवार, 13 मई 2019

News

बाड़मेर समेत 9 अभावग्रस्त जिलों की भू राजस्व वसूली 15 जुलाई तक स्थगितshagunanewsindia

बाड़मेर,13 मई
राज्य सरकार ने आदेश जारी कर प्रदेश के बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जालोर, हनुमानगढ़, पाली, चूरू एवं नागौर जिलों के 5 हजार 555 अभावग्रस्त गा्रमों की भू राजस्व वसूली 15 जुलाई 2019 तक स्थगित करने की स्वीकृति प्रदान की है। आदेश के अनुसार ऐसी भूमियों के भू राजस्व वसूली में प्रभावी नहीं होंगे। जो भू अभिलेख में तो बारानी, तालाबी अथवा सैलाबी अंकित है, किन्तु उन भूमियों पर कुओं या अन्य स्त्रोतों से सिंचाई होती है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 9 जिलों के 5 हजार 555 ग्राम अकाल से प्रभावित होने के कारण अभावग्रस्त घोषित किए गए थे। जिनकी भू राजस्व वसूली पूर्व में 28 फरवरी 2019 तक स्थगित करने की स्वीकृति की गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इमरान खान ने यूएन के मंच से दी भारत को युद्ध की धमकी संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान...